लौंग:- लौंग का वानस्पतिक नाम Syzygium aromaticum है।यह मटेंसी कुल के Myrtaceae के 'यूजीनिया कैरियोफ़ाइलेटा' (Eugenia caryophyllata) नामक मध्यम कद वाले सदाबहार वृक्ष की सूखी हुई पुष्प कलिका है। लौंग एक प्रकार का मसाला है। इस मसाले का उपयोग भारतीय पकवानों में किया जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। लौंग को अंग्रेजी में इसे cloves कहते हैं।