Type Here to Get Search Results !

काजू के फायदे

काजू:-काजू एक प्रकार का पेड़ है,जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में तेजी से बढ़ता है। जिसका फल सूखे मेंवे के लिये बहुत लोकप्रिय है। काजू से अनेक प्रकार की मिठाइयां और मदिरा बनाई जाती है। काजूू का पेड़ काजू के बीज और काजू को पैदा करता है इसका बड़े तौर पर आयात निर्यात होता है। काजू की उत्पत्ति ब्राजील से हुई किंतु आजकल अधिकांश देशों में इसकी खेती की जा रही है ही।सामान्य तौर पर काजू का पेड़ 13 से 14 मीटर तक बढ़ता है। हालांकि काजू की बौनी कल्टीवर प्रजाति जो 6 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ता है, जल्दी तैयार होने और ज्यादा उपज देने की वजह से बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है। काजू के छिलके का उपयोग पेंट से लेकर स्नेहक (Lubricant's) तक में होता है।विदेशी बाजारों में भी काजू की बहुत अच्छी मांग है। काजू बहुत तेजी से बढ़ने वाला पेड़ है और इसमे पौधारोपण के तीन साल बाद फूल आने लगते हैं और उसके दो महीने के भीतर पककर तैयार हो जाता है।एशियाई देशों में अधिकांश तटीय इलाके काजू उत्पादन के बड़े क्षेत्र हैं।

काजू के फायदे

काजू का इस्तेमाल मिठाई और सब्जी की ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाने के लिए खूब किया जाता है. काजू से बनी बर्फी को ज्यादातर लोग बहुत पसंद करते हैं. स्वाद के साथ ही यह सूखा मेवा सेहत को स्वस्थ रखने में भी खूब उपयोगी है.
आइए जानें, काजू खाने से स्वास्थ्य को किस तरह से लाभ पहुंचता है...
1. शरीर में एनर्जी बनाएं रखता है 
काजू को ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है. इसे खाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए. अगर आपका मूड बेमतलब ही खराब हो जाता है तो 2-3 काजू खाने से आपको इस समस्या में आराम मिल सकता है.
2. प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है यह
काजू में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है इसलिए इसे खाने से बाल और त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाते हैं.
3. कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल 
काजू कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है. इसमें प्रोटीन अधिक होता है और यह जल्दी पच जाता है. काजू आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है इसलिए खून की कमी को दूर करने के लिए आप इसे खा सकते हैं.
4. त्वचा बनती है चमकदार 
काजू खाने से त्वचा का ग्लो करने लगती है और रंगत भी निखर जाती है. सौंदर्य बढ़ाने के लिए अक्सर ही घरेलू नुस्खों में इसका उपयोग किया जाता रहा है.
5. याद्दाशत होती है तेज
काजू विटामिन-बी का खजाना है. भूखे पेटकाजू खाकर शहद खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है. काजू खाने से यूरिक एसिड बनना बंद हो जाता है और इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है.
6. हड्डियों को मजबूत बनाता है
काजू में प्रोटीन अधिक होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. काजू में मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है.
7. पाचन शक्ति को बनता है मजबूत
काजू में एंटी ऑक्सीडेंट पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के साथ ही वजन भी संतुलित रखता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.