Type Here to Get Search Results !

खजूर के फायदे

खजूर

खजूर एक ताड़ प्रजाति का वृक्ष है,इसकी ऊंचाई 15-25 मीटर तक होती है। इसकी कृषि बड़े पैमाने पर खाध फल के लिए की जाती है।किन्तु इसकी कृषि बहुत पहले से की जा रही है इसलिए इसका सटीक मूल स्थान जानना लगभग असंभव है। लेकिन इसका मूल स्थान शायाद दक्षिण पश्चिम एशिया या उत्तरी अफ्रीका है।आज विश्व में इसकी खेती एक मानक फसल के रूप में की जाती है। सऊदी अरब, मिस्र, ईरान, इराक, स्पेन, इटली, चीन और अमेरिका में इसकी खेती प्रमुख रूप से की जाती है। भारत में समुद्र तट की रेतीली जमीन में इसके पेड़ अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन भारत में उपजे खजूर अच्छी श्रेणी के नहीं माने जाते। इसलिए भारत में अच्छी श्रेणी का खजूर विदेश से आयात होता है

खजूर के फायदे:-

1. रतौंधी का इलाज
रोजाना खजूर खाने से न सिर्फ आंखें स्‍वस्‍थ रहती हैं, बल्‍कि यह रतौंधी के इलाज में भी कारगर है. रतौंधी से छुटकारा पाने के लिए खजूर का पेस्‍ट बनाकर उसे आंखों के चारों ओर लगाने से फायदा म‍िलेगा. आप चाहें तो खजूर खाकर भी रतौंधी से मुक्ति पा सकते हैं.

2.त्वचा के लिये
खजूर त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. खजूर खाने से चेहरे पर उभर आने वाली महीन रेखाएं समाप्त हो जाती हैं और त्वचा पर निखार आता है.

3.कब्ज की समस्या दूर करे
यदि डाइजेशन सही रहेगा तो कब्ज की समस्या भी नहीं रहेगी।अगर डाइजेशन सही करना चाहते हैं तो खजूर खाना शुरू कर दीजिए। क्योंकि खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो आपके पाचन तंत्र की सफाई करने का काम करता है।

4.दिल बनाये स्वस्थ
खजूर में उपस्थित फाइबर आपके दिल को स्वस्थ रखता है।खजूर में पोटैशियम भी होता है जो आपके हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।

5.रक्त की कमी को दूर करे
खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो शरीर में रक्त की कमी को दूर करने में सहायक होता है।

6.झड़ते बालों की समस्या दूर करे
खजूर में मौजूद विटामिन बी बालों को मजबूत बनाती है इसके प्रतिदिन सेवन से झड़ते बालों की समस्या दूर होती है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.